Saturday, October 3, 2026
Home Latest पैट्रोल 5 रुपए व डीजल 3 रुपए हुआ महंगा, फ्यूल रिटेलर नायरा...

पैट्रोल 5 रुपए व डीजल 3 रुपए हुआ महंगा, फ्यूल रिटेलर नायरा ने बढ़ाई कीमत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। देश की प्रमुख निजी ईंधन खुदरा कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। कंपनी ने पेट्रोल के दाम 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए हैं। यह कदम रिटेल कीमतों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल और रिफाइन किए गए उत्पादों की बढ़ती लागत के बीच के अंतर को कम करने के मकसद से उठाया गया है। नायरा के देशभर में 7,000 से अधिक पेट्रोल पंप हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 102.3 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। चीन के फ्यूल एक्सपोर्ट रोकने और अमेरिका के खाड़ी में और सैनिक भेजने की संभावना से कच्चे तेल में हाल में उछाल आया है।

Advertisements

स्पॉट मार्केट में कच्चे तेल की कीमत और भी ज्यादा है। यही वजह है कि दुनिया भर की ऑयल रिटेलर्स के मार्जिन पर दबाव बढ़ा है। इससे पहले नायरा ने 1 जुलाई को पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। हालांकि सरकारी तेल कंपनियों ने मई के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। देश में 90% पेट्रोल पंप सरकारी कंपनियों इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here