Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur समाज में महिलाओं के सम्मान और उनकी शक्ति का प्रतीक है तीज...

समाज में महिलाओं के सम्मान और उनकी शक्ति का प्रतीक है तीज का त्योहार: मंत्री जिम्पा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिम्पा ने होशियारपुर के गांव बसी दाऊद खां में विरसे दे वारिस सोसायटी की ओर से आयोजित तीज के त्योहार में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर गांव वासियों ग्रामीणों व सोसायटी के सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत गांव की बच्चियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई, जिसमें पारंपरिक लोक गीतों और नृत्यों का प्रदर्शन किया गया। बच्चियों के इस अद्भुत प्रदर्शन ने सभी उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। कैबिनेट मंत्री ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बच्चियों और सोसायटी के सदस्यों को उनके योगदान के लिए पुरस्कृत भी किया।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि तीज का त्योहार हमारे समाज में महिलाओं के सम्मान और उनकी शक्ति का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजनों से न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित किया जा सकता है, बल्कि युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से भी जोड़ा जा सकता है। ब्रम शंकर जिम्पा ने गांव के लोगों की समस्याएं भी सुनी। ग्रामीणों ने उन्हें अपने क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति की कमी जैसी समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री जी ने सभी समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और इन समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा।

इस मौके पर विरसे दे वारिस सोसायटी के अध्यक्ष ने कैबिनेट मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके आगमन से गांववासियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार द्वारा जल्द ही ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर अमरजीत सिंह बाजवा, अशोक पहलवान, सुखदेव सिंह सुक्खा, एडवोकेट अमरजोत, प्रीतपाल, जगतार सिंह साबी, सरपंच निर्मल कांता, पंच बलवीर कुमार, राज कौर, दलविंदर सिंह, राज रानी, विनाक्षी कुमारी, गांव मन्नण के सरपंच महिंदर, मंगी लाल, कोमलप्रीत कौर,हरप्रीत कौर, रमनजोत सैनी, जसलीन कौर, सुखविंदर कौर, अनमोलप्रीत कौर, हरजोत सिंह, गुरबाज सिंह, तरनप्रीत कौर भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here