Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur जैम्स स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता गीत ‘नो चालान, करो ध्यान’ का...

जैम्स स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता गीत ‘नो चालान, करो ध्यान’ का विमोचन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वासल एजुकेशन संचालित स्थानीय जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, होशियारपुर में सड़क सुरक्षा के प्रति जन–जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 27 अक्टुबर 2026 को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा पर आधारित जागरूकता गीत ‘नो चालान, करो ध्यान’ का विमोचन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के पालन, जिम्मेदार नागरिकता और मानव जीवन के महत्त्व के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में वासल एजुकेशन के चेयरमैन संजीव वासल, विशेष अतिथि  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, वासल एजुकेशन के सीईओ राघव वासल, फैशप्राईम मिस इंडिया 2025 विजेता आश मारवाह तथा अभिनेता, निर्देशक एवं निर्माता डॉ। अशोक पुरी ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।

Advertisements

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात स्कूल के बैंड ‘सेवन वोल्ट सिंडिकेट’ ने शानदार संगीतमय प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। प्रिंसिपल संगीता निस्तंद्रा ने सभी विशिष्ट अतिथियों तथा वासल एजुकेशन के प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्कूल के विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, जिम्मेदार नागरिकता और मानवीय मूल्यों के विकास के लिए सदैव प्रतिबद्धता बढ़ेगी। इस अवसर पर मुख्यातिथि वासल एजुकेशन के चेयम्रमैन संजीव वासल ने अपने संबोधन में मूल्यपरक शिक्षा के माध्यम से जिम्मेदार नागरिकों के निर्माण के महत्त्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उपलब्धियाँ हासिल करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक दायित्व, संवेदनशीलता और नैतिक मूल्यों का विकास करना भी है।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने सड़क सुरक्षा को प्रत्येक नागरिक की सांझा जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि जल्दबाजी और लापरवाही की अपेक्षा मानव जीवन को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने सभी से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के संदेश को जन–जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।उन्होंने इस बात पर बल दिया कि —‘नो चालान, करो ध्यान’ अर्थात् चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन बचाने के लिए यातायात नियमों का पालन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here