Saturday, October 3, 2026
Home Latest प्रणवी उर्स ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में भारत को गोल्फ का...

प्रणवी उर्स ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में भारत को गोल्फ का पहला महिला व्यक्तिगत गोल्ड

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला गोल्फ टीम ने इतिहास रच दिया है। प्रणवी उर्स ने महिला व्यक्तिगत गोल्फ में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। चार राउंड के स्ट्रोक प्ले में प्रणवी ने कुल 265 शॉट खेले और 15-अंडर-पार के स्कोर के साथ गोल्ड अपने नाम किया। फाइनल राउंड में तीसरे होल पर ट्रिपल बोगी के बाद भी प्रणवी ने शानदार वापसी की। उन्होंने छठे, 10वें और 13वें होल पर बर्डी लगाकर मुकाबले में जबरदस्त वापसी की।

Advertisements

18वें और आखिरी होल पर प्रणवी ने जरूरी पार हासिल करते हुए अपना स्कोर माइनस 15 पर कायम रखा। वहीं सिंगापुर की शैनन टैन और चीन की रुओनिंग यिन माइनस 14 पर रहीं। इस तरह प्रणवी ने दोनों खिलाड़ियों को एक शॉट से पीछे छोड़ते हुए ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीत लिया। वहीं महिला टीम स्पर्धा में भी भारत ने सिल्वर मेडल हासिल किया। प्रणवी उर्स, अदिति अशोक और दीक्षा डागर की टीम ने कुल 546 शॉट यानी 14-अंडर-पार का स्कोर बनाया।

चीन ने गोल्ड और चीनी ताइपे ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। यानी एशियन गेम्स 2026 में गोल्फ के मैदान पर भारत ने एक ही दिन महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड और टीम स्पर्धा में सिल्वर—दो ऐतिहासिक पदक अपने नाम किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here