Friday, October 2, 2026
Home Crime लाचोवाल में पानी पीने के बहाने एक्टिवा (PB-07AA-9720) ले उड़ा कथित नवविवाहित...

लाचोवाल में पानी पीने के बहाने एक्टिवा (PB-07AA-9720) ले उड़ा कथित नवविवाहित जोड़ा, चोर सीसीटीवी में कैद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-टांडा मार्ग पर गांव लाचोवाल में पानी पीने के बहाने एक कथित नवविवाहित जोड़े ने एक्टिवा चोरी कर लिया और फरार हो गए। हालांकि चोर सीसीटीवी में कैद हो गए तथा पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच शुरु कर दी थी।

Advertisements

जानकारी देते हुए रविंदर सिंह ने बताया कि पिछले कल 30 सितंबर को दो लोग जोकि देखने में नवविवाहित लग रहे थे उनके पास आए और पीने के लिए पानी की मांग की। वह अंदर पानी लेने गए तथा इसी दौरान वह बाहर खड़ी उनकी एक्टिवा (PB-07AA-9720) लेकर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि चोर पास ही लगे सीसीटीवी में आ गए। इस पर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने डर जाहिर किया कि जिस प्रकार उक्त अपराधियों ने चोरी को अंजाम दिया है, उससे वह कोई भी अपराधिक घटना को अंजाम दे सकते हैं। इसलिए पुलिस से अपील है कि वह चोरों को जल्द से जल्द पकड़कर उनका एक्टिवा वापिस दिलाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here