Sunday, September 27, 2026
Home Latest एशियन गेम्स में भारत का जलवा, महिला कबड्डी टीम ने ईरान को...

एशियन गेम्स में भारत का जलवा, महिला कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर जीता गोल्ड

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। एशियन गेम्स में भारत ने एक और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल मुकाबले में ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और पहले हाफ तक 22-16 की बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में ईरान ने जोरदार वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Advertisements

इस जीत के साथ भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स के इतिहास में अपना चौथा गोल्ड मेडल जीत लिया है। इससे पहले भारत ने 2010 के ग्वांगझू, 2014 के इंचियोन और 2022 के हांगझू एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। हालांकि 2018 के जकार्ता एशियन गेम्स के फाइनल में ईरान ने भारत को हराया था, लेकिन उसके बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी की और अब 2026 में उसी ईरान को फाइनल में हराकर एक बार फिर गोल्ड पर कब्जा जमा लिया। भारतीय महिला कबड्डी टीम की इस शानदार जीत के साथ एशियन गेम्स में भारत का दबदबा एक बार फिर कायम हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here