Monday, September 14, 2026
Home Jammu & Kashmir रियासी में हादसा, बेकाबू होकर मिनी बस पलटने से 2 यात्रियों की...

रियासी में हादसा, बेकाबू होकर मिनी बस पलटने से 2 यात्रियों की मौ-त, 5 घायल

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। मिनी बस सारंगधर से रियासी की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और मिनी बस सड़क पर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन का एक टायर फटने के कारण चालक का संतुलन बिगड़ा जिसके बाद हादसा हुआ। हादसे के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेसाई पहुंचाया गया।

Advertisements

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक कुल सात लोगों को अस्पताल लाया गया, जिनमें दो को मृत घोषित कर दिया गया। एक करीब 35 वर्षीय गंभीर घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया एक 48 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसी अस्पताल जम्मू रेफर किया गया है। वहीं, तीन अन्य घायलों का जिला अस्पताल रेसाई में इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here