
जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में दो आतंकियों को जवानों ने ढेर कर दिया है, जबकि इस दौरान तीन जवान और एक अफसर के घायल होने की खबर है। कश्मीर जोन पुलिस ने पोस्ट कर जानकारी दी है कि “कुलगाम के आदिगाम देवसर इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर रखा है। भारतीय सेना के अधिकारी डॉग स्क्वायड की मदद से गश्त कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, खुफिया इनपुट के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर द्वारा आज अदिगाम में एक संयुक्त अभियान शुरू किया था। तलाशी के दौरान आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। गोलीबारी में सेना के तीन जवान और जेकेपी के एक एएसपी रैंक के अधिकारी घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इलाके की घेराबंदी की गई है।












