Sunday, October 18, 2026
Home National कोलकाता में दुर्गा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौ-त, कई घायल

कोलकाता में दुर्गा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौ-त, कई घायल

कोलकाता (द स्टैलर न्यूज़)। कोलकाता में दुर्गा पूजा के एक पंडाल में भगदड़ मच गई। जिस कारण करीब 17 लोगों की मौत हो गयी और 25 अन्य लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घायलों में से एक की हालत गंभीर है। घटना के बाद कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे अधिकारी ने कहा, ”17 लोगों को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया, जबकि 25 अन्य घायल हुए हैं।”

Advertisements

उन्होंने कहा कि उत्तर कोलकाता में चित्तरंजन एवेन्यू के पास चोरबागान में सामुदायिक दुर्गा पूजा के आयोजकों की एक घोषणा के बाद श्रद्धालुओं में अचानक आगे बढ़ने की होड़ मच गई, जिससे यह ”दुखद घटना” हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैसे ही बारिश शुरू हुई, चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर प्रतीक्षा कर रही भीड़ आगे की ओर भागी, जिससे कुछ लोग सड़क पर गिर गए और भगदड़ मच गई। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here