
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। वैज्ञानिक हमेशा ही कोई न कोई दिलचस्प बात बताते है। वैज्ञानिकों ने एक और दिलचस्प बताई है। उन्होंने बताया है कि चंद्रमा पर एक गुफा का पता लगाया गया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि वहां ऐसी सैकड़ों गुफाएं हो सकती है जिनका प्रयोग भविष्य में अंतरिक्ष यात्री आश्रय लेकर कर सकते है। इटली के वैज्ञानिकों के नेतृत्व वाली एक टीम ने बताया कि चंद्रमा पर अच्छी खासी बड़ी गुफा के साक्ष्य मिले हैं। यह अपोलो 11 के उतरने वाली जगह से सिर्फ 250 मील (400 किमी) दूर ‘सी ऑफ ट्रैंक्विलिटी’ में है। यह गुफा लावा ट्यूब (सुरंग की आकृति का ढांचा) के ढहने से बनी है जो कि वहां पाई गई 200 से अधिक अन्य गुफाओं की तरह है।

शोधकर्ताओं ने नासा के लूनार रीकानिसन्स ऑर्बिटर द्वारा जुटाए गए रडार आंकड़ों का विश्लेषण किया और नतीजों की तुलना पृथ्वी पर स्थित लावा ट्यूब से की। वैज्ञानिकों के अनुसार गुफाएं चंद्रमा के प्राचीन लावा मैदानी क्षेत्र में हैं। इटली की ट्रेंटो यूनिवर्सिटी के लॉरेंजो ब्रूजोन और लियोनार्डो कैरर ने रडार की मदद से चांद पर इस गुफा को ढूंढा है। गुफा में चांद की सतह की ओर एक रोशनदान है, जो शायद और आगे जाकर अंडरग्राउंड तक जाता है।











