Monday, October 19, 2026
Home National उत्तर प्रदेश की सियासत बनी चर्चा का विषय, संगठन में भाजपा कर...

उत्तर प्रदेश की सियासत बनी चर्चा का विषय, संगठन में भाजपा कर सकती है कई बदलाव

उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़), ज्योति गंगड़। बीते कई दिनों से उत्तर प्रदेश की सियासत चर्चा का विषय बनी हुई है। भाजपा नेता केशव मौर्या और भूपेंद्र चौधरी दोनों से ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अलग-अलग मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के संगठन में भाजपा कई बदलाव कर सकती है। संगठन के कुछ चेहरे बदले जा सकते हैं। उनकी जगह पर कुछ नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है।

Advertisements

संभावना है कि जिन लोगों का परफॉर्मेंस बहुत अच्छा नहीं रहा उनको सबसे पहले हटाया जाएगा। कुल मिलाकर उपचुनाव तक बहुत बड़ा बदलाव संगठन में होना मुश्किल है। जानकारी के मुताबिक, होने वाली इस बैठक में आगामी उपचुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा होगी। यूपी में 10 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होना है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here