
चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है औऱ उनके पास से 7 किलोग्राम हेरोइन और 5 पिस्तौल बरामद किए है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मादक पदार्थ की तस्करी को बड़ा झटका। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया, सात किलोग्राम हेरोइन, पांच पिस्तौल, पांच कारतूस और पांच मैगजीन बरामद की, जिससे सीमा पार से मादक पदार्थ की तस्करी का नेटवर्क बाधित हुआ।” उन्होंने कहा कि जांच में पाकिस्तान से संबंध का पता चला है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।












