Monday, September 14, 2026
Home Hoshiarpur हिंदी दिवस पर सरकारी कॉलेज में प्रतियोगिताओं की धूम, विद्यार्थियों ने जीते...

हिंदी दिवस पर सरकारी कॉलेज में प्रतियोगिताओं की धूम, विद्यार्थियों ने जीते पुरस्कार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज होशियारपुर के प्रधानाचार्या महोदया डॉ. सविता गुप्ता के निर्देशानुसार हिंदी विभाग के शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा हिंदी दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य द्वारा रिबन काटकर तथा दीप प्रज्वलित करके हुआ। प्रधानाचार्या ने कार्यक्रम में शामिल सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएँ दीं, साथ ही उन्होंने देश की सर्वाधिक बोले जाने वाली हिंदी भाषा की समृद्धि पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. सरोज शर्मा ने अपनी कविताओं की प्रस्तुति करके विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

Advertisements

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भिन्न भिन्न प्रकार की आयोजित प्रतियोगिताओं में हर्षोल्लास से भाग लिया। कविता वाचन में वर्षा, सुनीता, संयोगिता ने क्रमवार प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। लेखन कला प्रतियोगिता में श्रुति, नवदीप, पिंकी, सुमन ने क्रमवार प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में जनमप्रीत कौर, मानसी तथा सुखप्रीत ने क्रमवार प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। चार्ट निर्माण प्रतियोगिता में, गुरमिंदर, अंशिका तथा सुमन ने क्रमवार प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। मॉडल निर्माण प्रतियोगिता में सपना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर हिंदी विभाग के प्रो. सरोज शर्मा, डॉ. तजिंदर कौर, प्रो. अरुण कुमार उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्या, शिक्षकों, विद्यार्थियों आदि का इस अवसर पर उपस्थित होने के लिए धन्यवाद के साथ समारोह का समापन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here