Monday, September 14, 2026
Home Hoshiarpur एसएवी स्कूल में मनाया हिंदी दिवस

एसएवी स्कूल में मनाया हिंदी दिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री आत्मानंद जैन सभा द्वारा संचालित एस ए वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में जैन शिक्षण निधि के प्रधान जीवन जैन के निर्देशानुसार हिंदी दिवस मनाया गया| स्कूल की प्रार्थना सभा में मैडम रीमा सूद ने हिंदी दिवस पर अपने विचार बच्चों के साथ सांझा किए| उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हम भारतीय हैं और हमने भारत में जन्म लिया है | हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है |हिंदी इस देश का गौरव है और भविष्य की आशा है| इस मौके पर स्कूल की छात्रा अंशु नय्यर ने कविता सुनाई।गरिमा और अनन्या ने दोहे प्रस्तुत किए।

Advertisements

भेजे गए अपने संदेश में प्रधान जीवन जैन ने कहा कि भारत में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा हिंदी है और हिंदी को भारत की अधिकारिक भाषा के रूप में अपनाने के उपलक्ष्य में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है |हिंदी भाषा प्रेम मिलन और सौहार्द्र की भाषा है|सेक्रेटरी मानिक जैन ने कहा कि हिंदी अपने आप में एक समर्थ भाषा है| यह विश्व की एक प्राचीन, समृद्ध तथा महान भाषा होने के साथ ही हमारी राजभाषा भी है| कैशिय साहिल जैन जी ने कहा कि आजकल अंग्रेजी एक विश्वव्यापी भाषा है जिसके महत्व को अनदेखा नहीं कर सकते | हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि पहले हम भारतीय हैं और हमें अपनी राष्ट्रभाषा का सम्मान करना चाहिए इसलिए हिंदी को समर्पित है |डीन सुनीता दुग्गल,प्रिंसिपल मनु वालिया ने समूह स्टाफ और विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here