Monday, October 26, 2026
Home Crime हिमाचल में 14 वर्षीय नाबालिग से 6 दिन तक दुष्कर्म, मनाली का...

हिमाचल में 14 वर्षीय नाबालिग से 6 दिन तक दुष्कर्म, मनाली का 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में नाबालिग से दुष्कर्म का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। महिला पुलिस थाने में एक 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है और नियमों के अनुसार मामले में आगामी कार्रवाई में जुटी है। एसपी कुल्लू अभिषेक ने बताया कि, शिकायत के अनुसार नाबालिग लड़की 26 अगस्त से अपने घर से लापता थी, जिसे पुलिस ने 1 सितंबर को भुंतर स्थित शिव मंदिर के पास से बरामद किया।

Advertisements

नाबालिग द्वारा पुलिस के समक्ष दिए गए बयान के अनुसार, मनाली का रहने वाला 25 वर्षीय एक युवक उसे होटल में ले गया, जहां वह लगभग छह दिनों तक रही। इस दौरान युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। एसपी कुल्लू अभिषेक ने बताया कि,”महिला पुलिस थाना कुल्लू में एक 14 वर्षीय नाबालिग से संबंधित शिकायत प्राप्त होने पर धारा 65(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 6 POCSO Act के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। शिकायत एवं नाबालिग के बयान के आधार पर महिला पुलिस थाना कुल्लू में मामला दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच नियमानुसार की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। फिलहाल पुलिस की टीम इस पूरे मामले में आगामी कार्यवाही में जुटी है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here