Monday, October 26, 2026
Home Crime जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर की मुस्कान की ह-त्या, घटना CCTV...

जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर की मुस्कान की ह-त्या, घटना CCTV में कैद

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के तिलकनगर इलाके में एक लड़की की हत्या से सनसनी फैल गई है। आरोपी ने घर में घुसकर चाकू से गोदकर 21 साल की मुस्कान की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार है। जिस समय मुस्कान की हत्या की गई, उस समय वो अपने घर पर अकेली थी। आरोपी का नाम इमरान बताया जा रहा है जो कि एक जिम ट्रेनर है। बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी घर में घुसता हुआ दिखा है। पुलिस ने कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Advertisements

वारदात के बाद पुलिस की टीम जांच के लिए पहुंची। एडिश्नल डिप्टी पुलिस कमिश्नर अभिषेक गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here