Monday, October 26, 2026
Home hoshiarpur यूजीसी के खिलाफ सामान्य वर्ग के नेताओं की चुप्पी समाज के लिए...

यूजीसी के खिलाफ सामान्य वर्ग के नेताओं की चुप्पी समाज के लिए घातकः लक्की ठाकुर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। क्षत्रिय करणी सेना पंजाब की बैठक अध्यक्ष लक्की ठाकुर की अध्यक्षता में गांव जनौड़ी में हुई। जिसमें यूजीसी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए केन्द्र सरकार और भाजपा को चेतावनी दी गई कि अगर उसने यूजीसी को रद्द न किया तो देश भर में इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरु किया जाएगा। इस मौके पर लक्की ठाकुर ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि देश में हजारों सामान्य वर्ग के नेता होते हुए भी उनके द्वारा यूजीसी के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला जा रहा, जिसके चलते केन्द्र के हौंसले बुलंद हो रहे हैं और वह सामान्य वर्ग के अधिकारों का हनन करने पर तुली हुई है।

Advertisements

सामान्य वर्ग के नेताओं की चुप्पी समाज के लिए बहुत घातक है। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में कई ऐसे गवाह के पल हैं, जहां पर जब-जब सामान्य वर्ग की अनदेखी की गई है तब-तब अनदेखी करने वाले राजनीतिक दल को भारी हानि उठानी पड़ी है। जिसका ज्वलंत उदाहरण, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात हैं। लक्की ठाकुर ने कहा कि राजपूत और ब्राह्मण बिरादरी खुलकर यूजीसी के विरोध में स्वर प्रज्जवलित करने लगी है, लेकिन अभी और भी सामान्य वर्ग से जुड़ी बिरादरियां हैं, जिनके सहयोग के बिना इस आंदोलन को जीतना असंभव होगा, इसलिए वह सभी सामान्य वर्गों से अपील करते हैं कि वह इस संघर्ष में एक मंच पर आएं ताकि सरकार को यह कानून वापिस लेने व रद्द करने पर मजबूर किया जा सके।

इस मौके पर ठाकुर दविंदर सिंह, अजय ठाकुर, विकास ठाकुर, आशीष ठाकुर, अमित ठाकुर, रंजू ठाकुर, जोनी ठाकुर, पिंकी ठाकुर, राजेश ठाकुर, रणधीर ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, कुलबीर सिंह, बलराम ठाकुर, करण ठाकुर सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here