
होशियारपुर (द स्टैर न्यूज़)। राष्ट्रीय खेल दिवस जो कि भारतीय फील्ड हॉकी प्लेयर मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस को समर्पित है के संदर्भ में ऊना रोड स्थित एसएवी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में प्रधान जीवन जैन के निर्देशानुसार विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई, जिसमे स्कूल के पांचों हॉउस के बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधान जीवन जैन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को समर्पित है क्योंकि आज ही के दिन उनका जन्म भी हुआ था।

जिन्हें बड़े पैमाने पर हॉकी का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी माना जाता है। ध्यानचंद के गोल करने की क्षमता कमाल की थी। गेंद पर उनके बेहतरीन नियंत्रण के कारण उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता है। उनके खेलने के दौरान भारत ने हॉकी में तीन गोल्ड मैडल (1928, 1932 और 1936) ओलंपिक में जीते थे। उस दौर को भारतीय हॉकी का स्वर्णिम काल कहा जाता है। खेल प्रतियोगिता के परिणाम सम्बन्धी जानकारी देते हुए डीन सुनीता दुग्गल और प्रिंसिपल मनु वालिया ने बताया कि लड़कों की रस्साकशी में समुद्र हाउस ने प्रथम स्थान , वल्लभ हाउस ने दूसरा और इंद्र हाउस ने तीसराप्राप्त किया । प्रधान जीवन जैन, सेक्रेटरी मानिक जैन, कैशियर साहिल जैन, स्कूल डीन सुनीता दुग्गल और प्रिंसिपल मनु वालिया ने विजेता विद्यार्थियों को मैडल देकर सम्मानित किया।












