Wednesday, October 28, 2026
Home Crime सोनीपत में रिटायर्ड RFO जयपाल राठी की ह-त्या, आरोपी गिरफ्तार

सोनीपत में रिटायर्ड RFO जयपाल राठी की ह-त्या, आरोपी गिरफ्तार

सोनीपत (द स्टैलर न्यूज़)। सोनीपत के गन्नौर में दिनदहाड़े वन विभाग के पूर्व आरएफओ जयपाल राठी की हत्या से सनसनी फैल गई। जयपाल राठी अपनी कार से निजी काम के लिए गन्नौर जा रहे थे। अगवानपुर रोड पर एसटीपी के पास उनका साइड को लेकर एक व्यक्ति से विवाद हो गया। 

Advertisements

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पत्थर उठाकर उनके सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से जयपाल राठी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। वहीं, पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान माहरा गांव निवासी रवि के रूप में हुई है, जो फिलहाल गन्नौर में रह रहा था। 

 वहीं, मामले की जानकारी देते हुए गन्नौर थाना प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि पुलिस को लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पूर्व आरएफओ जयपाल राठी घायल अवस्था में मिले। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान सोनीपत के गांव माहरा निवासी रवि के रूप में हुई है।  शुरुआती जांच में साइड को लेकर विवाद की बात सामने आई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और वारदात से जुड़े बाकी पहलुओं की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here