Wednesday, October 28, 2026
Home Crime HRTC बस और बाइक के बीच टक्कर, युवक की मौ-त

HRTC बस और बाइक के बीच टक्कर, युवक की मौ-त

कांगड़ा (द ल्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां पर एचआरटीसी बस और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 20 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के चालाली में हुआ। मृतक की पहचान दीपक भारद्वाज (20 वर्षीय) निवासी गुरल के रूप में हुई है।

Advertisements

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह दीपक अपने शिक्षण संस्थान में पढ़ाई के लिए जा रहा था, तभी चालाली की सड़क पर उसकी बाइक और एचआरटीसी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here