Sunday, September 13, 2026
Home Latest अंडर-15 महिला क्रिकेट में होशियारपुर ने फतेहगढ़ साहिब टीम को 9 विकेट...

अंडर-15 महिला क्रिकेट में होशियारपुर ने फतेहगढ़ साहिब टीम को 9 विकेट से हरायाः डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से आयोजित अंडर-15 महिला क्रिकेट अंतरजिला टूर्नामैंट में होशियारपुर की टीम ने वर्षावाधित मैच में जिला फतेहगढ़ साहिब की टीम को डैख वथ लुइज़ नियम के आधार पर 9 विकेट से हराया। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि 35-35 ओवर के इस मैच में फतेहगढ़ साहिब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए। जिसमें अविका धीर ने नाबाद 68 रन की पारी खेली। होशियारपुर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए माइका ठाकुर ने 4, खुशी चड्ढा, हरगुण कौर व भूमिका शर्मा ने 1-1 खिलाड़ी को आउट किया।

Advertisements

कप्तान प्रतिका ने बल्लेबाजी में तथा माइका ठाकुर ने गेंदबाजी में किया शानदार प्रदर्शन

डा. घई ने बताया कि वर्षा वाधित इस मैच में होशियारपुर की टीम ने 21.5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए थे कि वर्षा के कारण मैच रोकना पड़ा तथा होशियारपुर की टीम को डैख वथ लुइज़ नियम के आधार पर 55 रन ज्यादा होने के कारण 9 विकेट से विजयी घोषित किया गया। होशियारपुर की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए कप्तान प्रतिका ने नाबाद 42 व भूमिका शर्मा ने नाबाद 27 रन की पारी खेली। टीम की जीत पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेला, संयुक्त सचिव विवेक साहनी, योगराज शर्मा, डा. पंकज शिव, अतुल ठाकुर, जतिंदर सूद, सुभाष शर्मा के अलावा सभी पदाधिकारियों ने टीम को बधाई दी।

होशियारपुर की इस जीत पर टीम के मुख्य कोच दविंदर कौर कल्याण, सहायक कोच निकिता कुमारी, जिला कोच दलजीत सिंह, सहायक कोच अशोक शर्मा, परवीन कपूर, पंकज पिंका व जिला ट्रेनर पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप धामी ने टीम के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि टीम ने जिस तरह टूर्नामैंट में अच्छा प्रदर्शन किया उससे आने वाले समय में होशियारपुर की जूनियर महिला व लड़कों की क्रिकेट का भविष्य उज्जवल है। डा. घई ने बताया कि इससे पहले होशियारपुर की लड़कों की अंडर-16 टीम ने भी इस साल शानदार प्रदर्शन करते हुए सैमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here