11 खिलाड़ियों को खेल रत्न अवॉर्ड और 35 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा और रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि दहिया, ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन, फुटबॉलर सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश समेत कुल 11 खिलाड़ियों को खेल रत्न के लिए चुना गया है।

Advertisements

इनके अलावा टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड समेत दो पदक जीतकर इतिहास रचने वाली महिला पैरा निशानेबाज अवनी लेखरा और क्रिकेटर शिखर धवन समेत 35 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया है। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को आयोजित किया जाता था लेकिन इस साल इसे देर से कराया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि केंद्र सरकार खिलाड़ियों के चयन में टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक में खिलाडिय़ों के प्रदर्शन को भी शामिल करना चाहती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here