Sunday, September 13, 2026
Home Education जेम्स स्कूल में ‘वी ऑर्नर शिक्षक सम्मान’ समारोह का आयोजन

जेम्स स्कूल में ‘वी ऑर्नर शिक्षक सम्मान’ समारोह का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी तथा सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करने वाली संस्था वासल एजुकेशन द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह ‘वी ऑर्नर ’का आयोजन वासल एजुकेशन द्वारा संचालित जेम्स कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर में किया गया। इस समारोह में वासल एजुकेशन द्वारा संचालित सभी शिक्षा संस्थानों के अध्यापकों, शिक्षा प्रशासकों तथा स्कूल के शिक्षा विभाग से जुड़े अन्य कर्मचारियों को अलग­अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया। वासल एजुकेशन ने वर्ष 2006 में पहले स्कूल दसूआ के उद्घाटन के साथ गुणवत्ता और समर्पण के साथ शिक्षा की दिशा में काम शुरू किया। वर्तमान में होशियारपुर, जालंधर व लुधियाना, में वासल एजुकेशन के अपने 5 स्कूल चला रहे हैं।

Advertisements

इस विशेष अवसर पर 17 विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत 166 से पुरस्कार वितरित किए गए, जिनमें शिक्षकों की अद्वितीय क्षमताओं और उनकी मेहनत को मान्यता दी गई।टीचिंग एक्सीलेंस के तहत 33 पुरस्कार दिए गए। स्कूल प्रिंसिपल संगीता निस्तंद्र ने सभी आए मुख्य मेहमानों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों से आए विशेष मेहमानों का स्वागत किया।टोरेंस टीम की ओर से गायन व संगीत की सुंदर प्रस्तुति पेश किया गया।इस मौके पर वासल एजुकेशन के चेयरमैन संजीव वासल ने स्टॉफ में 23 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की।

जेम्स कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर में समारोह के दौरान वासल एजुकेशन के सीईओ राघव वासल ने अपने संबोधन में कहा कि इस समारोह के अवसर पर वासल एजुकेशन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। चेयरमैन संजीव वासल, वाइस प्रेसिडेंट ईशा वासल, सीईओ राघव वासल एवं डायरेक्टर अदिति वासल ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं। सभी स्कूलों के प्रिंसिपल, अध्यापक तथा एडमिन स्टाफ भी समारोह में मौजूद रहे।गौरतलब है कि वर्ष 2006 में संजीव वासल ने अपने इलाके दसूआ में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के मकसद से कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के नाम से एक स्कूल खोला था। वर्ष 2009 में जेम्स कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर की स्थापना की गई, जिससे जिले के अधिक से अधिक बच्चों को बेहतर लर्निंग देकर उन्हें सफल बनाया जा सके।

वर्ष 2011 में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी लगन और समर्पण को आगे बढ़ाते हुए जालंधर में एक प्रीमियम स्कूल आईवी वल्र्ड स्कूल, आई वी प्लेस स्कूल जालंधर तथा आई वी प्लेस स्कूल लुधियाना की स्थापना की गई। इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए सीईओ श्री राघव वासल जी ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ नए स्कूलों पर भी कार्य चल रहा है।

 वासल एजुकेशन के सीईओ राघव वासल ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता में श्रीकृष्ण जी ने युद्ध के दौरान अपने परिवार वाले समर्थन में होते हैं सामने खड़े होने वाले शत्रु पक्ष के होते हैं। इसलिए समस्त लोगों को एकजुट होकर में चलने में अपनापन है। हमारे संस्थानों की सफलता के पीछे हमारे समर्पित शिक्षक सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। शिक्षक केवल विद्यार्थियों को ज्ञान प्रदान नहीं करते, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण और भविष्य की दिशा तय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए वासल एजुकेशन सदैव शिक्षकों के योगदान को सम्मान और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

समारोह के दौरान वासल एजुकेशन के चेयरमैन संजीव वासल ने कहा कि हमारा उद्देश्य शिक्षकों के योगदान को मान्यता देना और उन्हें एक प्रेरणा प्रदान करना है। शिक्षकों का काम सिर्फ शिक्षा देना नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा में मार्गदर्शन करना भी है। चेयरमैन संजीव वासल ने कहा कि अगले वर्ष मेहनत करने वाले शिक्षकों व स्टॉफ के अन्य सदस्यों को 30 लाख से  भी ज्यादा धनराशि से सम्मनित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here