Saturday, October 10, 2026
Home Education आदेश इंटरनैशनल स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

आदेश इंटरनैशनल स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। आदेश इंटरनैशनल स्कूल मिआनी में वार्षिक इनाम वितरण समागम करवाया गया। पूर्व मंत्री चौधरी बलबीर सिंह मिआनी के दिशा निर्देशों अधीन प्रिंसिपल विनोद कुमार के नेतृत्व में आयोजित समागम दौरान खालसा कालेज गढ़शंकर के प्रिंसिपल डा. प्रीत महिंदर सिंह मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए। समागम की शुरुआत विद्यार्थियों ने शब्द गायन के साथ की। उपरान्त विद्यार्थियों ने शानदार सभ्याचारक प्रोग्राम पेश किया।

Advertisements

विद्यार्थियों ने इस दौरान सिख मार्शल आर्ट गतका का प्रदर्शन भी किया। बलबीर सिंह ने बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए स्कूल की गतिविधियों तथा भविष्य में स्कूल की योजनाओं संबंधी जानकारी दी। मुख्य मेहमान डा. प्रीत महिंदर सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पूर्व सरपंच गोल्डी मुल्तानी, सुरजीत सिंह, चरणजीत कौर, हरभजन सिंह मल्ली, अमरजीत सिंह काला, कुलदीप सिंह, दर्शन सिंह, सरवन कुमार, लवनीत कौर, जसविंदर कौर, कुलदीप राज, दविंदर सिंह, डा. शिवराज रेखी, गुरजीत सिंह, सनी कुमार तथा स्कूल स्टाफ उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here