Saturday, October 10, 2026
Home Education तानिश जैसे बच्चे ही देश के विकास में दे सकते हैं विशेष...

तानिश जैसे बच्चे ही देश के विकास में दे सकते हैं विशेष योगदान: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा जिला व्यापार सैल के जिला अध्यक्ष दर्पण गुप्ता के बेटे तानिश गुप्ता ने सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक हासिल करके राज्य में नॉनमेडीकल विषय में टॉप करके अपने अभिभावकों एवं स्कूल अध्यापकों का नाम रोशन किया है। तानिश की इस उपलब्धि से पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद तथा पूर्व मेयर शिव सूद ने विशेष तौर से पहुंचकर तानिश एवं उसके परिवार को शुभकामाएं दी।

Advertisements

इस मौके पर श्री सूद ने तानिश को बधाई देते हुए भविष्य में भी बढिय़ा प्रदर्शन करते रहने तथा जीवन के निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अपनी शुभ इच्छाएं दी। इस अवसर पर पूर्व मेयर शिव सूद ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं तथा किसी भी क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए शिक्षा का हमारे जीवन में बेहद महत्व है। इसलिए आज समय की मांग है कि प्रत्येक व्यक्ति शिक्षित होकर समाज के विकास में अपना योगदान दे। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा, जिला उपप्रधान एवं पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू, दर्पण गुप्ता, शिव कुमार काकू, यशपाल शर्मा, रामदेव यादव, रेखा गुप्ता, सीमा गुप्ता, आरती गुप्ता, पंकज गर्ग आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here