
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अक्टूबर 2026 – सुप्रसिद्ध उपन्यास कार होशियारपुर वासी डॉ धर्मपाल साहिल के नव प्रकाशित 14 वें उपन्यास” मोर नाच ” का लोकार्पण और उस पर विचार चर्चा 7 अक्टूबर 2026 को संवाद साहित्य मंच, चंडीगढ़ द्वारा पंजाब विश्वविद्यालय में आयोजित की जा रही है।

संस्था के अध्यक्ष प्रेम विज द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस साहित्यिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो.डा.हरमहेंद्र सिंह बेदी ( कुलपति केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश) होंगे। पुस्तक चर्चा में डा.शशिप्रभा, कुलदीप शर्मा, रत्न चंद रत्नेश एवं प्रेम विज प्रमुख वक्ता होंगे। अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रिंसिपल डॉ गुरनाम कौर बेदी, विशेष अतिथि डॉ.विनोद शर्मा एवं अशोक नादिर होंगे।इस अवसर पर चंडीगढ़ की नामचीन साहित्यिक हस्तियां भी शामिल हो रही हैं।












