
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक पंजाब कांग्रेस सेवादल के सचिव अशोक सूद हैप्पी की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर हैप्पी सूद ने परगट सिंह को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लगाए जाने पर हाईकमान का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस की कमान अब परगट सिंह के हाथों में सुरक्षित है, क्योंकि उनकी छवि बहुत ईमानदार है तथा वो पार्टी को एकजुट करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वो जमीनी नेता हैं, इससे पहले उन्होंने हाकी के कई सेमीफाइनल व फाइनल मैच जीते हैं।

उन्हें हर परिस्थिति में काम करना बाखूबी आता है। बैठक के बाद सभी का लड्डूओं से मूंह मीठा करवाया गया। इस अवसर पर सोनू ठाकुर, राकेश साहनी, नीरज कुमार, सतीश सेठी, जस्सी सैनी, शिन्टू कपूर, सूरज प्रकाश शर्मा, करण शर्मा, रविन्द्र दत्त शर्मा, मुरली मनोहर, अनूप सोनी, अरविन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।












