
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गत माह 14 सितंबर को मोहल्ला टैगोर नगर में गुरुद्वारा साहिब से माथा टेककर पैदल घर लौट रही द स्टैलर न्यूज़ के एग्जीक्यूटिव एडीटर मनप्रीत सिंह की माता सुरिंदर कौर को टिप्पर चालक ने चपेट में ले लिया था, जिसमें उनकी बाईं बाजू बुरी तरह से कुचली गई थी और उन्हें प्राथमिकी उपचार के बाद डीएमसी लुधियाना ले जाया गया था। जहां पर उनकी बाजू कंधे से काटनी पड़ी थी।

इस संबंधी थाना माडल टाउन पुलिस ने घायल सुरिंदर कौर के बेटे मनप्रीत सिंह के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने हादसे में प्रयोग टिप्पर को कब्जे में लेकर थाने में अगली कार्यवाही हेतु खड़ा कर लिया है। पुलिस के अनुसार हादसे में मामला दर्ज करने उपरांत की कार्यवाही जारी है।












