Tuesday, October 6, 2026
Home Hoshiarpur सरबत दा भला ट्रस्ट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अध्यापक दिवस पर अध्यापकों का सम्मान

सरबत दा भला ट्रस्ट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अध्यापक दिवस पर अध्यापकों का सम्मान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-राकेश भार्गव।  अंतरराष्ट्रीय अध्यापक दिवस पर सरबत दा भला ट्रस्ट द्वारा अध्यापकों के सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया।ओयशी मंडल आइ ए एस ओ एस डी टू डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर फार अर्वन डवलपमैंट एवं गुरकमल सिंह आइ ए एस सहायक कमिश्नर (अंडर ट्रेनिंग) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सरबत दा भला ट्रस्ट द्वारा किया गया यह कार्य अतुलनीय है। बच्चों के उज्जवल भविष्य में पूर्ण सहयोग देने वाले गुरूओं का अंतरराष्ट्रीय अध्यापक दिवस पर सरबत दा भला ट्रस्ट द्वारा सम्मान, सच्च में पूरे समाज का ही सम्मान है। आज्ञा पाल सिंह साहनी ने डाक्टर एस पी सिंह औबराय द्वारा समाज सेवा के लिए चलाए जा रहे में विभिन्न प्रकल्पों का विस्तृत वर्णन किया।

Advertisements

इस मौके डा शायना परमार डिप्टी डायरेक्टर यूथ वैल्फेयर,संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी  जिन्होंने होशियारपुर के ऊपर पहली पी एच डी की है के साथ साथ प्रिंसिपल शैलेन्द्र ठाकुर, प्रिंसिपल तरलोचन सिंह, अमनदीप शर्मा डिप्टी डी ई ओ एलीमेंट्री, प्रिंसिपल चंद्र मोहन, प्रिंसिपल भारत भूषण, प्रिंसिपल जतिंदर सिंह, राजेन्द्र कौर, राजविंदर कौर, रेणुका सैनी,सरोज रानी, वरिंदर शर्मा कानूनगो,लायन रणजीत राणा के साथ साथ सचिव अवतार सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश भार्गव, गुरप्रीत सिंह, मनजीत सिंह जंडा, जगमीत सिंह सेठी, नरेंद्र धूर, संजीव अरोड़ा,परशोत्म सैनी,लै जनरल जे एस ढिल्लों, चंद्र प्रकाश सैनी, दिलराज सिंह तलवार, मीनाक्षी शारदा एवं अन्य भी उपस्थित थे। इस मौके ओयशी मंडल को ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here