वेदमंत्रों द्वारा अग्निदेव प्रकट कर किया श्री रुद्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर चैरिटेबल सोसायटी द्वारा खानपुरी गेट एकता नगर स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ का शुभारंभ करते हुए वेदमंत्रों द्वारा अरुणी लकड़ मंथन से अग्निदेव प्रकट किए गए। यज्ञ का आरंभ हरिद्वार वाले आचार्य राजिंदर प्रशाद ने पूजन अर्चन करवाकर किया। उन्होंने बताया कि यज्ञ में रोजाना 105 दुर्गा पाठ और एक हजार बार शंकर जी के पाठ होंगे। यज्ञ जहां कल्याणकारी होता हैं वहीं इसके धुंए से वातावरण भी शुद्ध होता है। यज्ञ की रोजाना 108 परिक्रमा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। आज के यज्ञ के मुख्य यजमान पंडित रमेश शर्मा, राज शर्मा जी थे।

Advertisements

सोसायटी प्रधान रमेश चंद्र अग्रवाल, महासचिव तरसेम मोदगिल, कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने संयुक्त तौर पर बताया कि बुराई के शमन व विश्व शांति के लिए ब्रह्मऋषि श्री नंद किशोर शास्त्री जी के आर्शीवाद से मंदिर प्रांगण में श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ एवं श्री मद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 10 मार्च से 17 मार्च तक सुबह 8 बजे और दोपहर 2.30 बजे यज्ञशाला में दुर्गा पाठ, रुद्र पाठ व हवन होगा।

11 मार्च से 17 मार्च तक प्रतिदिन सांय 4 से रात 8 बजे तक कथा व्यास भागवत भूषण श्री अतुल कृष्ण शास्त्री जी (बरसाने वाले) अपने मुखारविंद से श्री मद्भागवत महापुराण कथा का रसपान करायेंगे। कथा उपरांत प्रतिदिन संगत के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। 18 मार्च को सुबह 8 बजे से हवन प्रारंभ होगा, उपरांत सुदंर कांड पाठ व संकीर्तन होगा। दोपहर 1.30 बजे पूर्णाहुति डाली जाएगी। 19 मार्च को कन्या पूजन, ब्राह्मण भोजन व वेदपाठियों की विदाई एवं प्रसाद वितरण होगा। 20 मार्च को सुबह 9 बजे से यज्ञ ज्योति हवन करवाया जाएगा। इस दौरान तरसेम मोदगिल, रमेश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, संजीव अरोड़ा, राजिंदर मोदगिल, राम कृष्ण देव, विकास सिंगला, दविंदर कालिया, रमेश गंभीर, शुभम सिंगला, निखिल सिंगला, अशोक कुमार, बृज बिहारी, शुभम, नील मोदगिल सहित गणमान्य शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here