Saturday, October 10, 2026
Home Latest सांपला ने हॉकी मैदान के लिए जारी की 5 लाख रुपये की...

सांपला ने हॉकी मैदान के लिए जारी की 5 लाख रुपये की ग्रांट

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला द्वारा हॉकी के प्रति बच्चों एवं युवाओं को प्रोत्साहित करने हेतु हॉकी मैदान के लिए 5 लाख रुपये की ग्रांट जारी की। इस दौरान उन्होंने ग्रांट जारी करने संबंधी पत्र महाराणा प्रताप हॉकी अकादमी के चेयरमैन व भाजयुमो जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा को सौंपा।

Advertisements

इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लुधियाना प्रभारी नितिन गुप्ता नन्नू भी मौजूद थे। इस मौके पर श्री सांपला ने कहा कि हॉकी को प्रोत्साहित करने के लिए भविष्य में जो भी उनके द्वारा प्रयास होंगे किए जाएंगे, क्योंकि जो बच्चे एवं युवा खेलों से जुड़ते हैं वे कई प्रकार की सामाजिक कुरीतियों से दूर रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here