Sunday, October 11, 2026
Home Crime 24 बोतले नाजायज शराब सहित एक काबू

24 बोतले नाजायज शराब सहित एक काबू

The Stellar News Logo

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: समीर सैनी। थाना माडल टाऊन पुलिस चौकी पुरहीरा ने एक व्यक्ति को 24 बोतले नाजायज शराब साहित काबू किया है। जानकारी देते हुए ए.एस.आई. सहित हैड कांस्टेबल जसविंदर सिंह, सी.टी. हरदीप कुमार, पी.एच.जी. हरबंस सिंह जोकि रहीमपुर से फतेहगढ़ चुंगी को चैकिंग व गश्त के दौरान जा रहे थे तो स्कीम नंबर-2 की तरफ से एक मोना नौजवान मोटरसाइकिल नं पी.बी.07 बी.के. 9468 मार्का स्पैलडर के पीछे प्लास्टिक का बोरा रखकर आता दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देेखकर पीछे मुडऩे लगा तो ए.एस.आई. ने साथी पुलिस कर्मियों की मदद से उसको काबू कर उसकी तलाशी लेने पर प्लास्टिक के बोरे में से 24 बोतले कैश विस्की बरामद हुई।

Advertisements

जिसने अपना नाम संदीप कुमार उर्फ बंटी पुत्र जोगिंदर पाल निवासी न्यू फतेहगढ़ थाना माडल टाऊन बताया। पुलिस ने आरोपी को काबू कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here