Friday, October 9, 2026
Home Crime आतंकी संगठन का पर्दाफाश, 2 डाक्टरों सहित 7 गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री व...

आतंकी संगठन का पर्दाफाश, 2 डाक्टरों सहित 7 गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री व हथियार बरामद

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े बड़े अंतरराज्जीय व अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क का जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद व विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, 19 अक्तूबर 2025 को श्रीनगर के बुनपोरा, नौगाम में कई जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाए गए थे, जिनमें पुलिस और सुरक्षाबलों को धमकाया गया था। इसके बाद एफआईआर संख्या 162/2025 दर्ज की गई और जांच शुरू हुई। जांच में यह सामने आया कि यह नेटवर्क शिक्षित और पेशेवर युवाओं से जुड़ा था और विदेशी संपर्कों के माध्यम से संचालित हो रहा था।

Advertisements

जांच में पता चला कि यह समूह एन्क्रिप्टेड चैनलों के जरिए भर्ती, समन्वय, धन-संग्रह और लॉजिस्टिक्स का काम करता था। धनराशि पेशेवर और शैक्षणिक नेटवर्क के माध्यम से, सामाजिक या धर्मार्थ कारणों का बहाना बनाकर जुटाई जा रही थी। आरोपी आतंकवाद के लिए लोगों की पहचान कर, उन्हें कट्टर बनाने और हथियार/आइईडी बनाने के लिए सामग्री जुटाने के लिए काम करता था। गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपियों की पहचान आरिफ निसार दर साहिल, नौगाम, श्रीनगर, यासिर-उल-आशरफ, नौगाम, श्रीनगर, मकसूद अहमद दर शाहिद, नौगाम, श्रीनगर, मौलवी इरफान अहमद, शोपियां, जमीर अहमद आहंगर मुत्लाशा, वाकुरा, गांदरबल, डॉ. मुजम्मिल अहमद गनाई मुसायब, कोइल, पंपोर, डॉ. आदिल, वानपोरा, कुलगाम जांच के दौरान श्रीनगर, अनंतनाग, गांदरबल, शोपियां, फरीदाबाद और सहारनपुर के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here