Monday, October 26, 2026
Home Himachal कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को एक और महंगाई का तोहफा...

कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को एक और महंगाई का तोहफा दिया: अर्चना चौहान

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष हमीरपुर अर्चना चौहान ने जारी प्रेस बयान में कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को एक और महंगाई का तोहफा दिया है। प्रदेश में 20 दिन बाद फिर से सीमेंट के दाम 15 रुपये प्रति बैग बढ़ गए हैं अब सीमेंट खरीदने पर लोगों की जेब पर खासी मार पड़ने वाली है। उन्होंने कहा कि वित्तीय संकट के दौर से गुजर रहे हिमाचल में लोग महंगाई के बोझ तले दब गए हैं।

Advertisements

लोगों को अब सीमेंट खरीदते वक्त अच्छी खासी जेब ढीली करनी पड़ेगी।सीमेंट कंपनियों ने अब 20 दिन बाद फिर से सीमेंट के दाम 15 रुपये प्रति बैग बढ़ा दिए हैं जो रविवार देर रात से लागू हो गए हैं। अर्चना चौहान ने कहा कि पिछली बार कंपनियों ने अगस्त माह के तीसरे सप्ताह में सीमेंट 10 रुपये प्रति बैग महंगा किया था। ऐसे में फिर से सीमेंट महंगा होने से घर बनाने पर पहले से कहीं अधिक लागत आएगी जो आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब-जब कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है। तब तब प्रदेश की जनता को महंगाई की झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जब सत्ता में आए थे तो उन्होंने कहा था कि हम महंगाई और बेरोजगारी को काम करेंगे।

मगर प्रदेश की सरकार ना ही महंगाई को कम कर पाई है और ना ही बेरोजगारी को कम कर पाई है। प्रदेश सरकार ने एक ही काम किया है वह जनता की परेशानियों को बढ़ाने का काम किया है। आपको बता दें कि बीते 20 दिनों में सीमेंट के प्रति बैग पर 25 रुपये बढ़ाए गए हैं। इसकी सूचना डीलरों को दी जा चुकी है इस तरह अब सीमेंट के नए भाव लागू हो गए हैं। प्रदेश की बात करें तो हर जिले में सीमेंट की कीमतें अलग-अलग है।जिलों में अब 450 से लेकर 530 रुपये तक प्रति बैग के हिसाब से सीमेंट बिकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here