Thursday, October 29, 2026
Home Himachal काजा में 12270 फीट पर छात्रों ने एकजुट हो कर गाया राष्ट्रगान

काजा में 12270 फीट पर छात्रों ने एकजुट हो कर गाया राष्ट्रगान


काजा (द स्टैलर न्यूज़)। आजादी की 75वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्पीति प्रशासन  ने राष्ट्रगान  प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। काजा के आइस स्केटिंग रिंक जोकि 12270 फीट पर  है। इसी में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत  100 स्कूली छात्रों व स्टाफ कर्मियों ने भाग लिया। आइस हॉकी के खिलाड़ी, की मठ के छोटे लामा और मुस्लिंग स्कूल के बच्चे विशेष तौर पर प्रतिभागी बने। एडीएम मोहन दत्त शर्मा की अगुवाई में खिलाड़ियों और स्कूली छात्रों प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

Advertisements

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा एक ऐसी ही अनूठी पहल शुरू की गई है ताकि सभी भारतीयों में गर्व और एकता की भावना भरी जाए। इस पहल के तहत स्वतंत्रता दिवस से पहले लोगों को राष्ट्रगान गाने और वेबसाइट www.RASHTRAGAAN.IN पर वीडियो अपलोड करने के लिए आमंत्रित किया गया है। अपलोड किए गए राष्ट्रगान का संकलन कर 15 अगस्त को लाइव दिखाया जाएगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 25 जुलाई को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में इस पहल की घोषणा की थी।

प्रधानमंत्री ने कहा था, “संस्कृति मंत्रालय की ओर से यह प्रयास है कि अधिक से अधिक संख्या में भारतीय एक साथ राष्ट्रगान गाने की अपील की थी।एडीएम मोहन दत्त शर्मा ने कहा कि हमारे यहां के स्कूली बच्चों और खिलाड़ियों ने विशेष तौर पर भाग लिया । मैं सभी बच्चों और स्टाफ कर्मियों को शुभ कामनाएं देता हूं। इस मौके पर एसडीएम काजा महेंद्र सिंह प्रताप सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here