Friday, October 23, 2026
Home Himachal जीरो लाइन में खड़ी गाड़ी का पुलिस ने काटा चालान, व्यापार मंडल...

जीरो लाइन में खड़ी गाड़ी का पुलिस ने काटा चालान, व्यापार मंडल ने किया चक्का जाम

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रजनीश शर्मा। हमीरपुर व्यापार मंडल ने पुलिस द्वारा लगातार चालान काटने को लेकर विरोध जताया और चक्का जाम कर दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी ने बताया कि पुलिस द्वारा अंधाधुंध चालान काटने से ग्राहक बाजार में आने से कतरा रहे हैं जिससे व्यापारियों का व्यापार ठप्प हो गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस बदमाशी पर उतर आई है और जीरो लाइन के अंदर खड़ी गाड़ियों का भी चालान काट रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि पुलिस ने अपना रवैया नहीं बदला तो पूरा बाजार बंद कर दिया जाएगा और फिर पुलिस जितना चाहे चालान काटती रहे।

Advertisements

उन्होंने कहा कि बाजार के अंदर प्रशासन नियम तय करे ताकि पुलिस ग्राहकों व दुकानदारों को अनावश्यक तंग न करे। बाद में एसपी हमीरपुर आकृति शर्मा ने व्यापार मंडल से बातचीत की तथा विभिन्न शर्तों पर चक्का जाम खोल दिया गया। एसपी ने व्यापार मंडल को भरोसा दिलाया कि पुलिस द्वारा बाजार में किए जा रहे चालानों की समीक्षा की जायेगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी ने व्यापारियों से निवेदन किया कि दुकानों आगे की जगह ग्राहकों के टू व्हीलर के लिए खाली रखी जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here