Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal सीएम के चेहरे की हालत बता रही कांग्रेस के हार का डर:...

सीएम के चेहरे की हालत बता रही कांग्रेस के हार का डर: राजेंद्र राणा 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। पूर्व विधायक और सुजानपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने बमसन क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए सुक्खू सरकार पर कड़े प्रहार किये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के चेहरे की परेशानी ही यह बता रही है कि उनकी सरकार की लुटिया डूब रही है और जनता इस सरकार का बोरिया बिस्तरा गोल करने की तैयारी कर चुकी है। राजेंद्र राणा ने कहा कि सुक्खू सरकार ने झूठी गारंटियां देकर सिर्फ जनता को ठगने का काम ही 14 महीनों में किया है और प्रदेश के स्वाभिमान को भी दाव पर लगाया है।

Advertisements

राजेंद्र राणा ने कहा कि जनता से किए गए वायदे पूरे करने की बजाय सुक्खू सरकार ने प्रदेश की जनता के टैक्स का पैसा सिर्फ अपने मित्रों पर ही लुटाया है। उन्होंने कहा कि मित्रों पर प्रदेश का खजाना लूटाने वाली इस सरकार से लोग तंग आ चुके हैं और 1 जून को अपने वोट की चोट से लोग इस सरकार को चलता करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने 14 महीने के दौरान न केवल चुने हुए विधायकों को जलील किया बल्कि सुजानपुर को विकास के मामले में हाशिए पर धकेलने की भी पूरी कोशिश की, जिसका अब यहां की जनता माकूल जवाब देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here