सुदर्शन धीर शान-ए-स्वर्णकार-संघ पुरस्कार से सम्मानित

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के वार्ड नंबर 37 के पूर्व पार्षद एवं स्वर्णकार संघ पंजाब के उपप्रधान सुदर्शन धीर को संघ द्वारा सम्मानित किया गया है। इस मौके पर सुदर्शन धीर के कोरोना महामारी दौरान भी लोगों को समर्पित होकर किए जा रहे कार्यों को देखते हुए संघ द्वारा उन्हें शान-ए-स्वर्णकार संघ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान श्री धीर ने समस्त संघ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा इसी प्रकार निरंतर लोगों को सेवाएं प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here