Wednesday, October 21, 2026
Home Education अध्यापकों और कर्मचारियों के लिए राहत, ट्रांसफर आवेदन की समय-सीमा 22 मई...

अध्यापकों और कर्मचारियों के लिए राहत, ट्रांसफर आवेदन की समय-सीमा 22 मई तक बढ़ी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज), रिपोर्ट-नीरज धीमान। पंजाब के सरकारी स्कूलों में कार्यरत अध्यापकों, कंप्यूटर फैकल्टी और नॉन-टीचिंग स्टाफ के लिए एक राहत भरी खबर है। स्कूल शिक्षा निदेशालय (सेकेंडरी), पंजाब ने वर्ष 2026 के सामान्य तबादलों के लिए आवेदन करने और अपने विवरण अपडेट करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है । अब इच्छुक कर्मचारी 22 मई 2026 की शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन पोर्टल पर अप्लाई कर सकते हैं । तकनीकी दिक्कतों के बाद लिया गया फैसला विभाग द्वारा जारी जनहित सूचना के अनुसार, पूर्व में सामान्य विवरण, रिजल्ट और सर्विस रिकॉर्ड भरने की अंतिम तिथि 18 मई 2026 निर्धारित की गई थी । हालांकि, इस दौरान कई अध्यापकों और कर्मचारियों ने शिकायत की कि तकनीकी कारणों से उन्हें ‘ई-पंजाब स्कूल पोर्टल’ (epunjabschoolportal) पर लॉगिन करने और डेटा अपलोड करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisements

कर्मचारियों की इस जायज मांग और परेशानी को देखते हुए विभाग ने समय-सीमा को 19 मई से बढ़ाकर 22 मई तक करने का निर्णय लिया है। जिला MIS कोऑर्डिनेटर से ले सकते हैं मदद ट्रांसफर सेल के सहायक निदेशक ने स्पष्ट किया है कि यह समय-सीमा में आखिरी विस्तार है और इसके बाद डेटा अपलोड करने के लिए कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। ट्रांसफर पॉलिसी-2019 और उसके बाद के संशोधनों के दायरे में आने वाले सभी पात्र कर्मचारी अपने एम्प्लॉई लॉगिन आईडी के जरिए प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं । विभाग ने यह भी कहा है कि यदि किसी कर्मचारी को फॉर्म भरने में तकनीकी समस्या आती है, तो वे पोर्टल पर उपलब्ध सूची से अपने जिला एमआईएस कोऑर्डिनेटर से संपर्क कर मदद ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here