Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur RSS ने भवन में प्रमुख जन गोष्ठी का किया आयोजन

RSS ने भवन में प्रमुख जन गोष्ठी का किया आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आरएसएस की 100 गौरवशाली वर्षों की यात्रा की गाथा को समाज तक पहुँचाने के लिए राम चरित मानस प्रचार मंडल, होशियारपुर के सभागार में एक प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यकम के मुख्य अतिथि वुड ट्रेडर्स एसोसिएशन, होशियारपुर के अध्यक्ष एवं सूद सॉ इंडस्ट्रीज के एमडी श्री संजय कुमार सूद थे। उन्होंने अपने वक्तव्य में संघ के सौ वर्षों पूर्ण होने पर स्वयंसेवकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संघ सेवा, संस्कार, समर्पण जैसे भाव समाज में विकसित करता आ रहा है।

Advertisements

संघ समाज और राष्ट्र की मुख्यधारा में अपना सकारात्मक योगदान सदैव डालता रहा है। उनके अनुसार उन्हें संगठन के इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने पर गर्व की अनुभूति हो रही है। इस कार्यक्रम में होशियारपुर के विभिन्न व्यवसायों से संबंधित प्रमुख व्यापारी विशाल संख्या में उपस्थित हुए।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश, धर्मशाला के पूर्व कुलपति एवं प्रसिद्ध लेखक एवं विचारक श्री कुलदीप चंद अग्निहोत्री उपस्थित हुए। उपस्थित प्रमुख जनों को संबोधित करते हुए कुलदीप जी ने भारत के इतिहास और आज़ादी की लड़ाई की पृष्ठभूमि पर विस्तृत चर्चा की।उनके अनुसार हिंदुओं एवं मुसलमानों ने 1857 का स्वतंत्रता संग्राम मिल कर लड़ा।

उसके बाद अंग्रेज सरकार ने एक योजनाबद्ध तरीक़े से यह निर्धारित किया कि उनके संस्थानों पढ़े लोग विद्वतापूर्ण और अन्य संस्थानों से पढ़े लोग साधारण थे। गुरुकुल समाप्त करने की पीछे यही उद्देश्य था। डॉ केशवराव बलिराम हेडगेवार ने कलकत्ता के नेशनल मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरी की शिक्षा प्राप्त की। उसके उपरांत उन्होंने जब कांग्रेस को आज़ादी के लिए नहीं परंतु सत्ता हस्तांतरण के लिए प्रयास करते हुए देखा। इस पर उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना राष्ट्र के प्रति स्नेह एवं भाव रखने वाले लोगों को एक सूत्र में पिरो कर की।सौ वर्षों से यह संगठन राष्ट्र प्रेम को समर्पित व्यक्तियों का निर्माण करके समाज की सेवा कर रहा है।संघ के जिला संघचालक श्री अशोक चोपड़ा ने मुख्य अतिथि, प्रमुख वक्ता एवं विभिन्न व्यवसाइयों का इस कार्यक्रम में आगमन पर धन्यवाद किया। मंच संचालन सुश्री अमिता शर्मा ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here