
टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। शिअद टांडा की विशेष बैठक दौरान भारतीय जनता पार्टी मंडल टांडा के नवनियुक्त मंडल प्रधान अमित लाडी तलवाड़ को सम्मानित किया गया। शिअद हलका इंचार्ज अरविंदर सिंह रसूलपुर के नेतृत्व में आयोजित बैठक दौरान समूह शिअद कार्यकर्ताओं ने अमित लाडी तलवाड़ को सम्मानित किया।

इस दौरान हलका इंचार्ज अरविंदर सिंह रसूलपुर ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी के नेतृत्व में देश तथा पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में अकाली भाजपा गठबंधन को बहुत मज़बूती हासिल होगी। इस मौके अरविंदर सिंह रसूलपुर, कमलजीत सिंह कोलार, रणजीत सिंह इत्यादि मौजूद थे।












