Wednesday, October 28, 2026
Home Politics केन्द्रीय मंत्री सोमप्रकाश ने कोविड प्रभावित लोगों से फोन पर बात कर...

केन्द्रीय मंत्री सोमप्रकाश ने कोविड प्रभावित लोगों से फोन पर बात कर जाना कुशलक्षेम

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मन्त्री सोम प्रकाश ने आज होशियारपुर जिले में कोविड-19 से त्रस्त मरीजों से फोन के माध्यम से बात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

Advertisements

इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने कोविड से प्रभावित लोगों को पेश आ रही दिक्कतों संबंधी जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को उचित निर्देश देते हुए उन्हें हल करवाने की मांग की। इस मौके पर उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सभी इस महामारी का डटकर सामना करें व सरकार द्वारा जारी हिदायतों का पालन करें। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार इस कोरोना महामारी के दौरान देशवासियों के हितों की रक्षा हेतु वचनबद्ध है तथा प्रत्येक उचित प्रयास करने के लिए कार्यरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here