Monday, October 26, 2026
Home Crime दहेज के नाम पर विवाहिता को परेशान करने वाले परिजनों पर मामला...

दहेज के नाम पर विवाहिता को परेशान करने वाले परिजनों पर मामला दर्ज

दसूहा (द स्टैलर न्यूज़)। पलविंदर कौर पुत्री सतनाम सिंह वासी सगरां थाना दसूहा ने 18 सितंबर 2019 को एसएसपी होशियारपुर को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी शादी वर्ष 2017 मे कुलविंदर सिंह पुत्र बलविंदर सिंह वासी राए पुर कंडी थाना गढ़दीवाला के साथ हुई थी।

Advertisements

शादी के बाद ही उसका पति तथा ससुराल परिवार दहेज के लिए तंग परेशान करने लग गए तथा घर से निकाल दिया। इस शिकायत की छानबीन मुख्य अधिकारी महिला होशियारपुर की तरफ से कर डीए लीगल की राय के बाद एसएसपी होशियारपुर के आदेश पर आरोपी पति तथा ससुराल परिवार पर धारा 406 , 498 ए के अधीन केस दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here