
होशियारपुर ( द स्टैलर न्यूज़)। कमालपुर निवासियों की अगुवाई करते हुए संजीव अरोड़ा तथा दीपक पराशर ने बस स्टैंड के नजदीक स्थित दुकानदारों ने पूर्व मंत्री तथा वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद को मिलकर बताया कि बस स्टैंड बनाने के समय उनकी मांग पर तीक्ष्ण सूद की दखलंदाजी से बस स्टैंड के यात्रियों के लिए सीधा कमालपुर जाने वाली गली नंबर 19 में खुलता गेट लगवाया गया था, ताकि विद्यार्थी तथा अन्य नागरिक फगवाड़ा रोड की भीड़भाड़ वाली सडक़ से गुजरने से बच सके तथा ट्रैफिक पर नियंत्रण बना रहे।

उन्होंने कहा कि कमालपुर में कोरोना का केस निकलने पर पूरे इलाके को सील किया गया था तथा गेट बंद कर दिया था,परन्तु अब जबकि कई दिन बीत गए हैं, बस स्टैंड के ठेकेदार ने अपनी मनमर्जी से ही गेट को बंद किया हुआ है। जिससे इलाका निवासियों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। श्री सूद ने डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर से इस मामले में दखलअंदाजी करके लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कहा। तीक्ष्ण सूद ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर ने सहानुभूति पूर्ण समस्या हल करने का विश्वास दिलाया है। इस मौके पर भाजपा नेता निपुण शर्मा, पूर्व मेयर शिव सूद, अशोक कुमार पार्षद, शिव कुमार काकू आदि भी उपस्थित थे।












