Friday, October 2, 2026
Home Education सतलुज विद्यानंद स्कूल में मनाई गांधी जयंती

सतलुज विद्यानंद स्कूल में मनाई गांधी जयंती

रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-ध्रुव नारंग। सतलुज विद्यानंद पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के अध्यक्ष जे.के. जग्गी, सीईओ मनमोहन कालिया, प्रिंसिपल हरप्रीत कौर, कोऑर्डिनेटर आकांक्षा एवं सभी अध्यापिकाओं द्वारा महात्मा गांधी जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गांधी जी के जीवन, उनके सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश पर आधारित भाषण, कविताएं एवं विभिन्न गतिविधियां प्रस्तुत कीं। विद्यार्थियों ने गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को महात्मा गांधी जी के प्रसिद्ध विचारों एवं उनके जीवन मूल्यों से अवगत करवाया गया।

Advertisements

शिक्षकों ने बताया कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा को अपना प्रमुख हथियार बनाकर देश को स्वतंत्रता की दिशा में आगे बढ़ाया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता के महत्व को समझते हुए अपने घर, विद्यालय और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश भी दिया।विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को महात्मा गांधी जी के विचारों से प्रेरणा लेते हुए सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और देश सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को गांधी जी के जीवन संघर्ष एवं स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here