
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। चेयरमैन संजीव वासल के कुशल नेतृत्त्व में संचालित जैम्स कैंब्रिज इंटरनैशनल स्कूल होशियारपुर के छात्र व जुडो के खिलाड़ी युवराज ठाकुर इंटरस्टेट प्रतियोगिताओँ में शानदार प्रदर्शन करते हुए जुडो के नैशनल लेवल चैंपियनशिप में अपनी जगह बनाली है। गौरबतलब है कि जोनल, जिला स्तरीय व अंतरराज्य मुकाबलों में अपने वर्ग के खिलाडियों को पछाड़ते हुए लगातार स्वर्ण पदक जीतते हुए यह मुकाम जीतकर शहर और स्कूल का नाम रोशन किया।युवराज ठाकुर ने जुड़ो में राष्ट्रीय स्तरीय मुकाबलों में हैदराबाद में गोल्ड मैडल हासिल किया।वहीं जूडो के राज्य स्तरीय मुकाबलो में गीतेश शर्मा ने अपना शानदार प्रर्दशन जारी रखते हुए रजत पदक हासिल किया। गीतेश राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में कई खिताब अपने नाम कर चुके है और अपने आयु वर्ग में एक जानामाना मबन चुका है। क्रिकेट में राज्य स्तरीय मुकाबालों में गुरतेज सिंह, रेयांश कश्यप और इकनूर सिंह अटवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने खेल कौशलों से दर्शकों का मनमोह लिया।

स्कूल के होनहार बैडमिंटन खिलाडी आरव हान्डा ने जिला स्तरीय टा्रयलस में शानदार प्रर्दशनकर आगामी सप्ताह मे शहीद भगत सिंह नगर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन की अंडर 14 आयु वर्ग में अपना स्थान पक्का किया।जिला स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में शानदार प्रर्दशन करते हुए स्कूल के तीन होनहार छात्र तनवी, जाप बाज्वा अतः वहीं बास्केटबॉल के राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में सूखराज सिंह, तन्वी, धृति और टीशा शर्मा ने कड़ा मुकाबला करते हुए शानदार भूमिका निभाई।
वहीं स्कूल की तैराक छात्रा अक्षिता जोशी ने पंजाब स्कूल गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए मोहाली में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तैराकी में गोल्ड मैडल व आराध्या जोशी ने कांस्य पदक जीतकर शहर और स्कूल का नाम रोशन किया। होशियारपुर में आयोजित हुए पंजाब स्कूल प्राईमरी गेम्स 6 खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 मैडल हासिल किये।तनवी ठाकुर वधुुति ने गोल्ड मैडल प्राप्त किया।
स्कूल प्रिंसिपल संगीता निसतंद्र ने बताया कि मोहाली में आयेजित 69वें पंजाब स्कूल गेम्स में आराध्या जोशी, युवराज ठाकुर, गीतेश र्शमा, तनवी, जाप बाज्वा, सुखराज व आरव हान्डा ने कड़े मुकाबलों ने यह स्थान हासिल किया यहाँ कई जिलों से आए खिलाडी यह स्थान पाने के लिए खेले।
इस मौके पर वासल एजुकेशन के चेयरमैन संजीव वासल ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी तथा आगामी खेलों में भी शानदार प्रर्दशन जारी रखते हुए और भी बेहतर परिणाम लाने को प्ररेरित किया व सब छात्रों को शुभकामना एंव शुभाशीर्वाद प्रदान किया।सीईओ राघव वासल ने अपने छात्रों की इस जीत पर खुशी जाहिर की तथा कहा कि छात्रों की कड़ी मेहनत व खेल के प्रति रूचि के लिए कोच व उसके अभिभावक भी बधाई के पात्र हैं।












