
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल, होशियारपुर में जूनियर र्स्पोटस मीट का आयोजन बहुत ही भव्य ढंग से किया गया । एस.एस.पी सुरिंदर लाँबा ने बतौर मुख्य अतिथि मार्च पास्ट की सलामी ली तथा स्पोर्टस मीट का उदघाटन किया। कार्यक्रम में वासल एजुकेशन के चैयरमेन संजीव वासल, सी.ई.ओ राघव वासल, सी.जे.एम अपराजिता जोशी तथा सीविल जज सिनियर ड़िविजन गुरशेर सिंह भी मौजूद रहें।

वार्षिक जूनियर र्स्पोटस मीट में स्कूल के मोटो ‘ऐवरी चाइल्ड ऐवरी चांस ऐवरी डे’ को सत्यार्थ करते हुए जूनियर स्कूल के प्रि- र्नसरी से पाँचवीं कक्षा के हरेक बच्चे को खेल प्रतियोगिताओ में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करते हुए मुकाबलो में भाग लेने का अवसर दिया गया। प्रि-र्नर्सरी के बच्चों ने टैडी उठाकर दौड़ में भाग लिया। र्नसरी ने गारलेंड रेस तथा पिक द बाल रेस में भाग लिया, किंडरर्गाटन 1 ने पैक द बैग तथा ज़िग ज़ेग दौड़ लगाई। किंडरर्गाटन 2 के छात्रों ने हर्डल रेस पार की तथा बेलेंस द बाल में अपना संतुलन कौशल दिखाया।
कक्षा पहली के बच्चों ने गेटिंग रैडी फार स्कूल तथा बाल एंड स्टिक रेस, कक्षा दूसरी के छात्रों ने रिँग स्िकिपिंग गेम तथा मटका रेस में भाग लिया। कक्षा तीसरी के छात्रों ने चोन एवंचेयर एवं बेलेंस रेस में दौड़ लगाई। कक्षा चौथी तथा पाँचवीं के छात्रों ने टौइँग द बाल, हर्डल रेस तथा रिंग पास रेस में अपने दौड़ने का दम दिखाया। बच्चों ने रेसों में भाग कर कई मैडल जीते। खेलों के साथ साथ छात्रों ने कई अलग अलग नृत्य तथा कई गतिविधियां पेश की। बच्चों ने स्वागती नृत्य पेश कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया । राजस्थानी धुनों पर थिरक रहे छात्रों ने सबकी वाहवाही लूटी। इसी तरह जुंबा तथा अन्य नृत्य की भी भरपूर प्रशंसा की गई। बच्चों ने जिस अंदाज में अंग्रेजी भाषा का प्रयोग करते हुए मंच का संचालन किया वो सचमुच काबिले तारीफ था जिसे सबने खूब सराहा । कार्यक्रम में अभिभावकों के लिए भी खेलो का आयोजन किया गया था जिसमें अभिभावकों को भी अपने बच्चों के साथ कई अलग-अलग खेलों में भाग लेने का मौका दिया गया। जिसमें भाग लेकर सभी बहुत ही उत्साहित तथा प्रसन्न दिखे।
एस.एस.पी श्री सुरिंदर लाँबा ने विजेताओं को मैडल पहनाए तथा दर्शकों को सड़क सुरक्षा तथा साइबर सेफटी मे मापदंडो से आगाह किया। उन्होने अपने अभिवादन में अभिावकों को अपने बच्चों के साथ समय बिताने तथा उन्में आत्मविश्वास बढ़ाते हुए बच्चे को अच्छा इन्सान बनने के लिए प्रेरित किया स्कूल में चल रहे शिक्षा कार्यक्रम तथा अतिरिक्त गतिविधियों की झलक बच्चो के आत्म विश्वास तथा प्रतिभा में साफ झलक रही थी ।प्रिंसिपल श्री शरत कुमार सिंह ने आए हुए समस्त मेहमानों का स्वागत किया तथा हैडमिस्ट्रस श्रीमती जसजीत मुंडी ने विजेताओं को मुबारकबाद दी तथा अभिभावको को उनकी मौजूदगी के लिए धन्यवाद किया । अंत में सारा स्कूल ताड़ियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा जब क्लोसिंग सेसरेमनी में सभी विजेताओं ने एकसाथ पूरे ग्राउंड में एक भव्य परेड निकाली ।












