
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। फ्लाईदुबई कंपनी के भारतीय पायलट स्मित मच्छार द्वारा जिस साहस एवं बहादुरी से दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट को क्रैश कराने की कोशिश को विफल किया और समस्त यात्रियों को बचाने में अहम भूमिका निभाई उसके लिए उनकी बहादुरी को सलाम है। उनकी वीरता को आज पूरी दुनिया में नमन किया जा रहा है। उनके इस कदम ने हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।

यह बात जिला भाजपा आढ़ती सैल के प्रधान तरसेम मोदगिल ने स्मित मच्छार को उनकी बहादुरी के लिए नमन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि किसी को मारना भले ही आसान हो सकता है, मगर जीवनदान उससे भी बड़ा है, जिसकी उदाहरण मच्छार ने पेश की है। उन्होंने भारत सरकार से अपील की कि मच्छार को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया जाए।











