होशियारपुर आटोमोबाइल्स ने पाया ‘रॉयल प्लाटिनम’ खिताब

रिपोर्ट: विकास सूद।
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर स्थित मारुति-सुजुकी कंपनी के प्रमुख शोरुम होशियारपुर आटोमोबाइल्स ने एक बार फिर कंपनी की सेवाओं को ग्राहकों तक पहुंचाने में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पंजाब व देश में होशियारपुर का नाम रोशन किया है। कंपनी की तरफ से होशियारपुर आटोमोबाइल्स को ‘रॉयल प्लाटिनम’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पाकर जहां होशियारपुर आटोमोबाइल्स के एम.डी. अजविंदर सिंह

Advertisements

platinum-award-hoshiarpur-automobiles-celebration-2017

व सी.ई.ओ. गुरप्रीत सिंह फूले नहीं समा रहे वहीं स्टाफ सदस्यों की खुशी का भी कोई ठिकाना नहीं है, जो 24 घंटे ग्राहकों को मारुति-सुजुकी की तरफ से दी जाने वाली सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।
होशियारपुर आटोमोबाइल्स को अवार्ड मिलने की खुशी ‘द स्टैलर न्यूज़’ के साथ सांझा करते हुए गुरप्रीत सिंह ने कहा कि यह अवार्ड होशियारपुर आटोमोबाइल्स की पूरी टीम की बदौलत ही मिला है, जो पूरी मेहनत के साथ कार्य करती है। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से होशियारपुर

आटोमोबाइल्स मारुति-सुजुकी कंपनी की गाडिय़ां ग्राहकों तक पहुंचा रही है वहीं कारों की मेनटीनैंस व सर्विस को लेकर भी बढिय़ा सेवाएं देते हुए कंपनी के टॉप डीलरों में स्थान बनाए हुए हैं।
होशियारपुर आटोमोबाइल्स के स्टाफ सदस्यों ने अपनी खुशी सांझा करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि वे होशियारपुर आटोमोबाइल्स के कर्मचारी हैं, जिन्होंने अपने शहर का नाम आटोमोबाइल्स की दुनिया में चमकाया है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी पूरी मेहनत के साथ काम करते हुए होशियारपुर

आटोमोबाइल्स को और बुलंदियों पर पहुंचाकर अपने एम.डी. और सी.ई.ओ. को मान सम्मान दिलाकर अपने शहर का नाम रोशन करते रहेंगे तथा ग्राहकों का विश्वास जीतते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here