Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur नामांकन भरने के सातवें दिन 7 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

नामांकन भरने के सातवें दिन 7 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। लोक सभा चुनाव-2024 के लिए लोक सभा क्षेत्र होशियारपुर से नामांकन भरने के सातवें दिन 7 उम्मीदवारों की ओर से 8 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। यह जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार रणजीत कुमार, शिरोमणि अकाली दल के सोहन सिंह, नेशनलिस्ट जस्टिस पार्टी के हरदीप सिंह, भारतीय जनता पार्टी की अनीता व ग्लोबल रिपब्लिक पार्टी के भीमराव यशवंत अंबेडकर की ओर से नामांकन पत्र दाखिल करवाए गए।

Advertisements

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की अनीता की ओर से 2 नामांकन दाखिल करवाए गए जबकि साहिल कैंथ की ओर से उनके कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर कागज दाखिल करवाए गए। इसी तरह आम आदमी पार्टी के राज कुमार की ओर से आज एक और नामांकन पत्र दाखिल करवाया गया। उन्होंने बताया कि इसी तरह होशियारपुर लोक सभा क्षेत्र के लिए कवरिंग उम्मीदवारों सहित अब तक कुल 17 नामांकन पत्र दाखिल करवाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि कल 14 मई को नामांकन पत्र दाखिल करवाने का आखिरी दिन है व इसी दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल करवाए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 15 मई को नामांकन पत्रों की पड़ताल की जाएगी व उम्मीदवार 17 मई तक अपने नामांकन पत्र वापिस ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि 1 जून को सुबह 7 बजे से सांय 6 बजे तक मतदान होगा व 4 जून को वोटों की गिनती होगी। उन्होंने कहा कि 6 जून 2024 को चुनाव प्रक्रिया मुकम्मल हो जाएगी।

                                    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here